सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: घेर दिखाकर खेत का बैनामा कर दिया, डीलर भी फंसा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
बागपत। नैथला गांव के मुख्य मार्ग पर खाली घेर दिखाकर सौदा तय किया और फिर खेत की जमीन का बैनामा करा दिया। कब्जा लेने पहुंचे खरीदार सुदेश, अंशिका और उनके परिवार वालों का असली मालिक ने विरोध किया। खरीदार सुदेश और अंशिका ने धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया, जिसमें एसपी के आदेश पर नैथला गांव के प्रॉपर्टी डीलर धर्मपाल उर्फ पिंटू समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
Trending Videos


निवाड़ा गांव निवासी सुदेश देवी और अंशिका ने बताया कि परिवार वालों ने प्लाॅट खरीदने के लिए नैथला निवासी धर्मपाल उर्फ पिंटू से संपर्क किया। पिंटू ने नैथला रोड पर एक घेर दिखाया और कुछ लोगों से मुलाकात कराई। पिंटू ने घेर का 13.50 लाख रुपये में सौदा तय कराकर मई 2025 को घेर का बैनामा करा दिया। घेर पर कब्जा लेने पहुंचा तो ओमप्रकाश वहां आ गया और प्लॉट को अपना बताने लगा। उन्हें पता चला कि जिस जमीन का बैनामा किया गया है, वह दूसरी जगह है। धोखाधड़ी होने का पता चलने पर उन्होंने 6.30 लाख रुपये के दो चेक का भुगतान रुकवा दिया। उन्होंने 40 हजार रुपये कमीशन भी पिंटू को दिया था। मांग करने के बाद भी उनके 7.20 लाख रुपये वापस नहीं दिए। पुलिस ने धर्मपाल उर्फ पिंटू निवासी नैथला, पिंकू त्यागी, राजू, बंटी, मोनिका, सुदेश त्यागी निवासी मीरपुर हिंदू जिला गाजियाबाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इस मामले में सीओ विजय कुमार का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed