{"_id":"69c2ee70acb16a9eb50c17a3","slug":"industry-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-148865-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: समस्या लेकर आए सिर्फ दाे उद्यमी, जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: समस्या लेकर आए सिर्फ दाे उद्यमी, जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक निरस्त
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में सिर्फ दो उद्यमी ही आए, इसके चलते बैठक निरस्त कर दी गई। वहां पर उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा भी नहीं हो सकी। इसके चलते फरवरी माह में हुई बैठक में उठाई गई समस्याओं के समाधान की भी जानकारी नहीं दी जा सकी।
जिले में उद्यमियों को होने वाली समस्याओं का समाधान कराने के लिए हर महीने जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक का आयोजन किया जाता है। फरवरी माह में हुई बैठक में उद्यमी लोकेश कुमार, अश्वनी शर्मा और हिमांशु अग्रवाल ने औद्योगिक क्षेत्र में ईंट ढोने वाले ट्रकों की अवैध पार्किंग की समस्या उठाई थी। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में होने वाले हादसे रोकने के लिए अवैध पार्किंग हटाने की मांग की थी। इसके अलावा पेयजल टंकी के संचालन की मांग भी उठाई गई थी। मार्च की मासिक बैठक मंगलवार को होनी तय हुई थी। इसके लिए अधिकारी कलक्ट्रेट पहुंच गए। वहां पर उद्यमी एसके कुंडू, संजय सिंह ही समस्याएं लेकर पहुंचे। उद्यमियों के नहीं आने पर अफसरों ने बैठक निरस्त कर दी और उद्यमी समस्या उठाए बिना ही वापस लौट गए।
वर्जन
-जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। इस वजह से बैठक में शामिल होने कलक्ट्रेट नहीं जा सके। सूचना मिलती तो बैठक में जरूर शामिल होते।
-डॉ. योगेश जिंदल, जिलाध्यक्ष, इंडिस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन
वर्जन
-बैठक में दो ही उद्यमी शामिल हुए। इसके चलते ज्यादा चर्चा नहीं हो सकी। अगर किसी उद्यमी को समस्या है तो शिकायती पत्र भेज दे, उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-अर्चना तिवारी, उपायुक्त उद्योग।
Trending Videos