सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: मजदूरी मांगने पर भी की थी दिव्यांग संजय की पिटाई, चार आरोपी जेल भेजे

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
दोघट। निरपुड़ा गांव के जंगल में संजय शर्मा की हत्या से पहले मजदूरी मांगने पर उसकी पिटाई की गई थी। इसमें पुलिस ने आरोपी सचिन, उसके साथी आकाश, शुभम और अजीत को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त डंडा, फावड़ा और मृतक के जूते बरामद किए। मंगलवार को फोरेंसिक विशेषज्ञ नहीं होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिसका बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Trending Videos

दाहा गांव निवासी अरविंद उर्फ बिल्लू शर्मा ने बताया कि उसका छोटा भाई संजय उर्फ संजू वर्ष निरपुड़ा गांव के किसान सचिन के यहां रहकर खेत में गन्ना छिलाई का काम करता था। दुल्हैंडी के बाद से उसका भाई संजय लापता हो गया था। उन्होंने किसान सचिन से पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। अरविंद ने संजय की हत्या होने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। इसमें प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने किसान सचिन, उसके साथी आकाश, शुभम और अजीत निवासी निरपुड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने भैंसा बेचने के शक में दुल्हैंडी के दिन संजय की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद खेत में गड्ढे की खोदाई कर शव दबाने के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे उसके भाई अरविंद ने बताया कि गांव के लोगों ने दुल्हैंडी के दिन संजय के साथ मारपीट होने के बारे में बताया था। इससे पहले संजय ने मां शकुंतला को फोन करके बताया कि मजदूरी मांगने पर सचिन ने डंडे से उसकी पिटाई की। उन्होंने बताया कि जिस समय शव बरामद किया गया, उस समय मुख्य आरोपी सचिन ने एक अन्य युवक का नाम भी बताया, जिसने संजय के सिर में डंडे मारे थे, जबकि उस युवक को गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने पांचवें आरोपी को भी गिरफ्तार करने की मांग की। इस मामले में एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि हत्या में चार आरोपियों की भूमिका सामने आई, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
मंगलवार को नहीं हुआ पोस्टमार्टम, परिजन वापस लौटे
दाहा गांव के संजय का शव लेने के लिए मंगलवार को उनके भाई अरविंद समेत अन्य लोग पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। अधिकारियों ने पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों का पैनल गठित कर दिया, लेकिन फोरेंसिक विशेषज्ञ नहीं होने के कारण मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अब बुधवार को दूसरे जिले से फोरेंसिक विशेषज्ञ के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, क्योंकि शव 20 दिन पुराना हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed