सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: धमकी देकर युवती से दुष्कर्म, गांव में पुलिस तैनात

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
बिनौली। क्षेत्र के एक गांव में घर के पास बने कमरे में बुलाकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। इसका पता चलने पर लोगों ने वहां हंगामा कर दिया। तभी वहां आए पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया। युवती की मां की तहरीर मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos

महिला ने सोमवार रात पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव का ही आमिर एक धार्मिक स्थल में साफ-सफाई करता हैं। आरोप लगाया कि आमिर ने सोमवार को उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर के पास बने कमरे में ले गया। वहां पर उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर उसकी बेटी की पिटाई भी की गई। इसकी सूचना पर आए गांव के लोगों ने उसकी बेटी को बचाया तो आमिर उन्हें भी जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती के साथ दुष्कर्म की घटना का पता चलने पर लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभाली और आरोपी के घर के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच की। इसमें जांच अधिकारी राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed