{"_id":"6a0b7b38f85fa2726d0a85cb","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-151932-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भाजपा चेयरमैन को धमकी देने पर दो भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भाजपा चेयरमैन को धमकी देने पर दो भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेकड़ा। रटौल नगर पंचायत के भाजपा चेयरमैन मुंतजिर को फेसबुक पर धमकी देकर अपशब्द लिखने और रैकी करने के आरोप में सोमवार को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर भोलू के भाई हकीकत और सैफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसमें पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी।
भाजपा चेयरमैन मुंतजिर ने बताया कि कस्बे का हकीकत पिछले कुछ दिनों से फेसबुक और व्हाट्सएप पर उनके खिलाफ मैसेज लिखकर बदनाम कर रहा है। साथ ही विरोध करने पर समर्थकों के साथ सोशल मीडिया पर गाली-गलौज भी कर चुका है। आरोप लगाया कि हकीकत ने अपने भाई हिस्ट्रीशीटर भोलू का नाम उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से हकीकत अपने भाई सैफ के साथ मिलकर रेकी कर रहा है और घर के आसपास रहकर लोकेशन ट्रेस भी कर रहा है।
इसमें शिकायत मिलने पर पुलिस ने हकीकत और उसके भाई सैफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसमें जांच अधिकारी प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि पूरे मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos