सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   fertilizer news

Baghpat News: मेरठ से चला ट्रक तो रास्ते में कट्टों से डीएपी गायब

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
fertilizer news
विज्ञापन
खेकड़ा। अब किसानों को मिलने वाली डीएपी भी चोरी होने लगी है। मेरठ से बड़ागांव तक हर कट्टे से दो से तीन किलो डीएपी गायब हो गई। जब सोमवार को डीएपी लेकर ट्रक बड़ागांव की साधन सहकारी समिति पर पहुंचा तो वहां 10 कट्टों का वजन कराया गया। किसी में दो तो किसी में तीन किलो डीएपी कम मिलने पर ट्रक चालक मेरठ निवासी सरफराज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसमें मेरठ के खन्ना ट्रांसपोर्टर के संचालक से भी पूछताछ की जाएगी।

मेरठ के पीसीएफ (प्रादेशिक कोऑपरेटिव फेडरेशन) गोदाम से रविवार को बड़ागांव सहकारी समिति पर रविवार की शाम को डीएपी के 550 कट्टों को लेकर ट्रक आया। जब समिति पर ट्रक से कट्टे उतारने लगे तो उनमें 50 किलो की जगह वजन कम होने का शक हुआ। इसके बाद एक-एक करके 10 कट्टों का वजन कराया गया तो सभी कट्टों में दो से तीन किलो वजन कम मिला। वजन कम मिलने के बाद समिति प्रभारी विकास शर्मा ने मामले की सूचना विभागीय अधिकारियों व पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां आई पुलिस के सामने ही भी कट्टों का वजन कराया। वजन कम मिलने के बाद ट्रक को पुलिस साथ लेकर चली गई और उसे कोतवाली में खड़ा कर लिया। समिति प्रभारी विकास शर्मा ने बताया कि 10 कट्टों में डीएपी कम मिलने पर उसे लेने से इन्कार कर दिया गया। इसकी सूचना पर सहकारिता विभाग के एडीओ पवन राघव, एडीसीओ राजेश कुमार ने देर शाम कोतवाली में पहुंचकर डीएपी की जांच की तो उन्हें भी डीएपी कम मिली। एडीओ पवन राघव की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos

--

किसानों को लग रहा था चुना
कट्टों से डीएपी निकालकर किसानों को चूना लगाया जा रहा था। कट्टों से डीएपी कम होने के बाद भी किसान पूरा भुगतान समिति को करते थे। ऐसे में किसानों में आक्रोश बना हुआ है। वहां देवेंद्र, राजेश समेत अन्य किसानों ने हंगामा करते हुए डीएपी चोरी करने के मामले में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

--
बड़ागांव की समिति पर कट्टों में डीएपी कम मिली है। इसको लेकर पीसीएफ के अधिकारियों से मेरठ बात की गई तो उन्होंने यहां से पूरा डीएपी भेजने की बात कहते हुए ट्रक चालक को इसके लिए जिम्मेदार बताया। इस मामले में ट्रक पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई और इसमें अन्य कई से पूछताछ की जाएगी।
-इंदु सिंह, सहायक निबंधक एवं सहायक आयुक्त सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed