सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: तहेरे भाई ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
अमीनगर सराय। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम तहेरे भाई ने किशोरी को कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी सुहेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि मंगलवार शाम उसकी भतीजी पड़ोस में खेल रही थी। तभी घर के बाहर ही कबाड़ी की दुकान पर उसके बड़े भाई का बेटा सुहेल बैठा हुआ था। आरोप लगाया कि सुहेल ने नाबालिग भतीजी को किसी काम से अपने कमरे में बुलाया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने का प्रयास किया तो उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म के बाद आरोपी वहां से भाग गया। परिवार वाले किशोरी को तलाशते हुए वहां आए तो किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। होश में आने पर उसने पूरी घटना के बारे में बताया। इसमें जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल का कहना है कि आरोपी सुहेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed