सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: कहासुनी पर सरफाबाद के तीन युवकों पर हमला किया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
रटौल। सरफाबाद गांव के रास्ते में मामूली कहासुनी होने पर आरिफ, मोनू और बलवीर पर छह-सात युवकों ने चाकू और बेल्ट से हमला कर घायल कर दिया। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने विकास और पांच-छह अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सरफाबाद गांव निवासी साबिर ने बताया कि मंगलवार रात उसका भाई आरिफ अपने दोस्त मोनू और बलवीर के साथ फुलेरा गांव से वापस लौट रहे थे। तभी गांव का विकास और उसके साथी भी रास्ते में मिल गए। आरोप लगाया कि रास्ते में कहासुनी होने पर विकास ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू और बेल्ट से हमला कर दिया। तीनों के गंभीर रूप से घायल होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना मिलने पर वहां आए परिजनों ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से पिलाना सीएचसी पहुंचाकर उपचार कराया। वहां से बलबीर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन मोनू और आरिफ को निजी अस्पताल में ले गए। इसमें जांच अधिकारी अतर सिंह का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed