सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: जाम लगाने पर 56 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
बड़ौत। हिलवाड़ी गांव में बिजली मैकेनिक चंद्रपाल की हत्या के आरोपी पुष्पेंद्र उर्फ बबलू और रविंद्र उर्फ भोटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया। वहीं बड़का मार्ग पर शव रखकर हंगामा करने और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर जाम लगाने पर पुलिस ने छह नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

हिलवाड़ी गांव में एक बार ठीक कराने पर कूलर दोबारा खराब होने पर हुई कहासुनी के बाद सोमवार को तालाब के पास बुलाकर बिजली मैकेनिक चंद्रपाल कश्यप की पीटकर हत्या कर दी गई। इसमें चंद्रपाल के भाई नीटू ने गांव के ही बबलू, रविंद्र और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की सुबह सात बजे परिवार वाले शव गांव ले गए और गांव में ही कोल्हू पर धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां अफसरों के सामने अपनी मांगों को रखा तो उनको मांग पूरी करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार करने के लिए लेकर जाने लगे तो वहां दूसरे गांवों से आग लोगों ने परिजनों को भड़का दिया। जिससे बड़का मार्ग पर काफी देर तक हंगामा किया गया और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर जाम लगा दिया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकारते हुए लोगों को एक्सप्रेसवे से नीचे उतारकर जाम खुलवाया। इस मामले में पुलिस ने दोनों हत्यारोपी बबलू और रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया और बुधवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर जाम लगाने के मामले में एसआई नन्हे सिंह ने चंद्रपाल के भाई नीटू, कांग्रेस से बड़ौत विधानसभा से चुनाव लड़ चुके राहुल कश्यप निवासी पुट्ठी, सुभाष कश्यप निवासी बिजवाड़ा, चमन भीम आर्मी निवासी कंडेरा, रणकौशल, बिट्टू निवासी हिलवाड़ी और 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें सीओ अंशु जैन का कहना है कि दोनों हत्यारोपी जेल भेज दिए गए हैं। वीडियो देखकर जाम लगाने वालों की पहचान कराई जा रही है। सभी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed