{"_id":"6a7f7753af703e7ae90daa1d","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-157043-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सिंगौली में दोस्तों के शव रखकर साधु के एनकाउंटर की मांग कर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सिंगौली में दोस्तों के शव रखकर साधु के एनकाउंटर की मांग कर हंगामा
विज्ञापन
सिंगौली तगा में हंगामा के दौरान जमा लोगों की भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रटौल (बागपत)। सिंगौली तगा गांव में शुक्रवार देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद अंकित व उसके दोस्त इसरार के शव पहुंचे तो वहां परिजनों ने आरोपी साधु नरेशनाथ का एनकाउंटर करने की मांग को लेकर शव रखकर हंगामा कर दिया। साथ ही इसरार के तीनों बच्चों की परवरिश के लिए मुआवजा देने की मांग उठाई। इस दौरान एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस अफसरों ने वहां आकर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। वहीं हत्यारोपी कृष्णा यादव को बृहस्पतिवार देर रात पुलिस की टीम चांदीनगर थाने में लेकर पहुंची। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया।
सिंगौली तगा गांव निवासी दिव्यांग अंकित प्रजापति और उसके दोस्त इसरार को 25 जुलाई को साधु नरेशनाथ निवासी कुंडेश्वरी जिला ऊधमसिंह नगर ने अपने दो शिष्यों और एक नाबालिग के साथ मिलकर जहर के इंजेक्शन लगाने के बाद लहचौड़ा के श्रीगणेश मंदिर मंदिर परिसर में गड्ढा खोदकर जिंदा दफन कर दिया था। जांच के बाद पुलिस ने बुधवार रात आरोपी उज्ज्वल निवासी पूरनपुर नवादा को गिरफ्तार करके पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर मंदिर परिसर में गड्ढे की खोदाई करके अंकित और इसरार के शव बरामद किए, जो कंकाल बन चुके थे।
दूसरे हत्यारोपी कृष्णा निवासी धुम्मा भुलंदी जिला जौनपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया, जिसे बृहस्पतिवार देर रात पुलिस की टीम थाने में लेकर पहुंची। पुलिस की पूछताछ में कृष्णा यादव कहने लगा कि अंकित और इसरार के मंदिर में आने पर साधु ने उसे फावड़ा लेने लहचौड़ा गांव भेज दिया था। फिर कहने लगा कि फावड़ा आने के बाद उसे दुकान पर कोल्डड्रिंक लेने भेज दिया और जब वापस आया तो गड्ढा मिट्टी से भरा हुआ था।
विज्ञापन
इसी तरह कृष्णा ने पुलिस के सामने कई बार बयान बदलकर दोहरे हत्याकांड में खुद को बेगुनाह बताने का प्रयास भी किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्यारोपी कृष्णा को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं शुक्रवार शाम तक शवों के पोस्टमार्टम नहीं होने पर देरी का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। देर शाम गाजियाबाद से आए फोरेंसिक एक्सपर्ट समेत तीन चिकित्सकों के पैनल ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया।
इसरार के साले अनीस निवासी खट्टा प्रहलादपुर का कहना है कि उसके बहनोई इसरार और अंकित की हत्या करने के आरोपी साधु नरेशनाथ का एनकाउंटर किया जाए। साथ ही दोहरे हत्याकांड में शामिल आरोपियों की भूमिका का पता लगाकर कार्रवाई की जाए।
इंस्टाग्राम पर हुई थी मुलाकात, बहन को बच्चा होने पर शिष्य बना
हत्यारोपी कृष्णा यादव ने बताया कि एक साल पहले साधु नरेशनाथ सिंगौली तगा गांव के मंदिर में रहता था और वहां की वीडियो अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड करता रहता था। वीडियो देखकर उसने साधु नरेशनाथ को मैसेज भेजकर बातचीत शुरू की। शादी के सात साल बाद उसकी बहन को बच्चा नहीं होने की समस्या साधु को बताई तो साधु ने तंत्र क्रिया से समाधान कराने का भरोसा दिया। इसके बाद साधु के पास अपनी बहन को लेकर आया। कृष्णा ने बताया कि साधु का आशीर्वाद मिलने पर उसकी बहन गर्भवती हो गई और बच्चे को जन्म दिया। साधु से प्रभावित होकर वह भी उसका शिष्य बन गया। इसके बाद साधु के साथ मंदिर में रहने लगा।
साधु की तलाश में उत्तराखंड, हरियाणा में दबिश
दोहरे हत्याकांड की घटना को अंजाम देने के मामले में वांछित चल रहे साधु नरेशनाथ और उसके नाबालिग साथी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई है। पुलिस ने उत्तराखंड और हरियाणा के कई जनपदों में साधु की तलाश की। इस दौरान उसके संपर्क में रहने वाले सिंगौली तगा और लहचौड़ा गांव के युवकों से पूछताछ भी की। पुलिस की टीमें उत्तराखंड में साधु के उन ठिकानों पर भी पहुंची, जहां साधु नरेशनाथ अक्सर जाता रहता था।
अंकित के परिजनों और आरोपियों के मोबाइलों की फोरेंसिक जांच होगी
घटना को लेकर कई बिंदुओं पर पुलिस की जांच चल रही है। इसको लेकर पुलिस ने अंकित प्रजापति के परिवार वालों और हत्यारोपियों के मोबाइलों की फोरेंसिक जांच कराने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही सभी के मोबाइल लखनऊ की फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा।
युवती बोली-साधु को पिता मानती थी
अंकित की जिस बहन के साथ साधु के अनैतिक संबंध होने की बात कही है, उसने भी अपना पक्ष रखा। उसका कहना है कि मंदिर में रहने वाले साधु के पास अक्सर परिवार के साथ जाती रहती थी और उसे पिता की तरह मानती थी। साधु ने ही उसकी शादी हरियाणा में कराई थी। उसके भाई की हत्या होने के बाद अब उसे बदनाम किया जा रहा है। अपने परिवार के साथ हरिद्वार घूमने गई थी, जबकि साधु के साथ जाने की गलत अफवाह फैलाई जा रही है।
वर्जन-
दूसरे हत्यारोपी से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। इसमें वांछित आरोपी नरेशनाथ की तलाश में तीन टीमों को लगाया गया है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सूरज कुमार राय, एसपी।