फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, पिता घायल

Sat, 15 Aug 2026 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
crime news
बड़ौत। हरिद्वार से वापस आते हुए बृहस्पतिवार देर रात मुजफ्फरनगर में जानसठ मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार मलकपुर निवासी कक्षा नौ के छात्र वेदांश कश्यप की मौत हो गई। हादसे में उसके पिता रविंद्र कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार को शव यहां लाकर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

मलकपुर निवासी रविंद्र कश्यप बाइक से अपने बेटे वेदांश के साथ हरिद्वार गए थे। वहां से वापस आते हुए वह मुजफ्फरनगर में रिश्तेदारी में रुक गए और बृहस्पतिवार की रात वहां से बाइक से वापस अपने घर मलकपुर आ रहे थे। मुजफ्फरनगर में जानसठ मार्ग पर उनकी बाइक में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वेदांश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी वहां गए। वेदांश डिवाइन ग्लोबल एकेडमी बड़ौत में कक्षा नौ का छात्र था। उसकी मौत की सूचना पर स्कूल में शोकसभा हुई। सीओ अंशु जैन के अनुसार यह हादसा मुजफ्फरनगर में हुआ है और वहां से इसमें कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed