फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी चोर घायल

Sat, 15 Aug 2026 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
crime news
खेकड़ा। चोरी की घटनाओं में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी शाहनवाज उर्फ टक्कर निवासी रटौल के साथ मुबारिकपुर गांव के जंगल में बृहस्पतिवार रात को पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से शाहनवाज घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़कर उसके पास से तमंचा, बिना नंबर प्लेट की बाइक और कारतूस बरामद कर लिए।
विज्ञापन

रटौल निवासी शाहनवाज उर्फ टक्कर खेकड़ा, बागपत, बड़ौत और छपरौली में नलकूपों व घरों में 20 चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। उसके साथ बृहस्पतिवार की रात मुबारिकपुर मार्ग पर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। उसके पैर में गोली लगने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि चोरी के मामलों में शाहनवाज वांछित चल रहा था। उसे गोली लगने पर अस्पताल में उपचार कराया गया और उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed