सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: खामपुर के रास्ते पर पड़ा मिला भट्ठा मजदूर का शव

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
बड़ौत। खामपुर में रविवार सुबह जंगल के रास्ते पर गांव के रहने वाले भट्ठा मजदूर पवन (35) का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।
Trending Videos

गांव के लोगों ने पुलिस को रास्ते पर पड़े शव की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर पहचान कराई गई तो वह गांव के रहने वाले पवन का शव निकला, जो भट्ठे पर मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार शव के पास देशी शराब के खाली पैकेट व पानी की बोतल आदि सामान मिला है। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मृतक के भाई पिंकू ने बताया कि पवन चार भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था, जो ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। वहीं जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के संबंध में अभी शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed