{"_id":"6a1752789ea9d9fd9c0f05d3","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-152439-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चेन लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चेन लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत। शहर के सूर्यनगर निवासी कुमकुम के गले से सोने की चेन लूटने वाले बदमाशों के साथ मंगलवार रात डौला नहर के पास पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें पैर में गोली लगने से कार्तिक निवासी शास्त्रीनगर गाजियाबाद घायल हो गया। पुलिस ने चिराग के साथ उसके साथी अंकुर उर्फ चिराग निवासी बिजरौल को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिसकर्मियों ने सीएचसी में घायल का उपचार कराया।
शहर में बुढ़ाना मार्ग पर स्थित शिव धर्मकांटा के पास ढाबे पर बैठी कुमकुम निवासी सूर्यनगर के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। इसमें महिला के रिश्तेदार देवेंद्र निवासी लोयन देवेंद्र ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें सीओ अंशु जैन ने बताया कि मंगलवार रात डौला नहर के पास बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने ने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस की फायरिंग में बदमाश कार्तिक के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
इसके बाद घेराबंदी कर उसके साथी अंकुर उर्फ चिराग भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों से दो तमंचे, बाइक बरामद की गई। बदमाशों ने तीसरे साथी अंकुर पर सोने की चेन होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
Trending Videos