{"_id":"6a17b982ccb5cf53b90ffed1","slug":"video-baghpat-worshippers-jump-barricades-after-eidgah-reaches-full-capacity-in-baghpat-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: ईदगाह में जगह भरने पर रोके गए नमाजी, बैरिकेड फांदकर अंदर पहुंचे लोग, पुलिस ने दौड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: ईदगाह में जगह भरने पर रोके गए नमाजी, बैरिकेड फांदकर अंदर पहुंचे लोग, पुलिस ने दौड़ाए
बागपत में ईद की नमाज के दौरान ईदगाह में क्षमता पूरी होने पर पुलिस ने अतिरिक्त नमाजियों को अंदर जाने से रोक दिया। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रवेश सीमित कर दिया गया था।
इस दौरान कुछ लोग रास्ते में लगाए गए अवरोधक और लोहे के ड्रम लांघकर ईदगाह की ओर दौड़ते दिखाई दिए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिस पर कुछ लोगों के साथ कहासुनी भी हुई।
अचानक बढ़ी भीड़ और लोगों की जल्दबाजी के कारण कुछ समय के लिए अव्यवस्था का माहौल बन गया। बाद में अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और तय व्यवस्था का पालन करने की अपील की।
प्रशासन और पुलिस की सतर्कता के बाद स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया तथा नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।