{"_id":"6a778d3256975843670b13ee","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-156685-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ड्यूटी से गायब हो गए ट्रैफिक पुलिसकर्मी, एक्सप्रेसवे पर चढ़ी गाड़ियां, तीन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ड्यूटी से गायब हो गए ट्रैफिक पुलिसकर्मी, एक्सप्रेसवे पर चढ़ी गाड़ियां, तीन निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कांवड़ ड्यूटी के दौरान भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी खूब लापरवाही बरत रहे हैं। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मवीकलां के पास ड्यूटी लगने के बाद भी तीन पुलिसकर्मी गायब हो गए और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की गाड़ियां दौड़ने लगीं। जांच कराने के बाद पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने तीनों पुलिसकर्मियों राजबहादुर, राजकुमार व निशांत को निलंबित कर दिया है।
ट्रैफिक पुलिस प्रभारी नोवेंद्र सिरोही ने इन सभी की ड्यूटी खुद जगह तक करके लगवाई थी। इनमें हेड कांस्टेबल राजबहादुर की ड्यूटी बड़ागांव कट पर लगवाई गई, जहां रात में करीब 42 गाड़ियों को निकलवा दिया गया। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची तो उसे हटाकर मवीकलां कट के पास लगा दिया गया। वह ड्यूटी की जगह बदले जाने के कारण वहां नहीं पहुंचा तो उसे शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया।
वहीं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों के वाहनों को रोका जा रहा है और इसके लिए मवीकलां के एंट्री पॉइंट व टोल प्लाजा के पास पुलिस तैनात है। एंट्री पॉइंट पर कांस्टेबल राजकुमार व निशांत की ड्यूटी लगाई थी और इनके साथ एक-एक होमगार्ड की ड्यूटी थी। ये दोनों ड्यूटी से गायब हो गए और एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की गाड़ियां पहुंच गई।
विज्ञापन
उन गाड़ियों को आगे रोककर जांच की गई कि वे किस जगह से एक्सप्रेसवे पर चढ़ी हैं तो पता चला कि मवीकलां के पास पुलिसकर्मी गायब होने के कारण वे एक्सप्रेसवे पर गए हैं, इसलिए दोनों कांस्टेबलों को निलंबित किया गया और दोनों होमगार्ड के खिलाफ रिपोर्ट उनके कमांडेंट को भेजी गई है। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के अनुसार ड्यूटी में लापरवाही के कारण तीनों को निलंबित किया गया है।
ट्रैफिक पुलिस में चहेतों को इन जगहों पर लगवाया गया
कांवड़ यात्रा के दौरान निवाड़ा पुल और मवीकलां व बड़ागांव कट के पास वाहनों को रोका जाता है। वहां जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है, वे रात में कुछ वाहनों को निकाल देते हैं, इसलिए ही चहेते पुलिसकर्मियों को इन जगहों पर लगवाया गया, जो रात में चुपचाप गाड़ियां निकालते रहे। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।