{"_id":"6a778d7c9e470fec010d10e3","slug":"cultural-news-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-156677-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पुरा महादेव में आज से शुरू होगा मेला, शुरू हुआ जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पुरा महादेव में आज से शुरू होगा मेला, शुरू हुआ जलाभिषेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/बालैनी। पुरा महादेव में रविवार से चार दिवसीय श्रावणी मेला शुरू होगा, जो बुधवार को खत्म होगा। इससे पहले ही शनिवार से कांवड़ियों ने जलाभिषेक शुरू कर दिया है। इस बार 20 लाख से ज्यादा कांवड़ियों व श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसको देखते हुए कांवड़ मार्गों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी तो बम निरोधक दस्ता व एटीएस की टीम भी जांच करती रहेगी। वहीं मेले को लेकर पुलिस व प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली।
परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में रविवार से शुरू होने वाले श्रावणी मेले में किसी तरह की खामी न रहे। इसके लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पिछले कई दिनों से तैयारी में लगे हुए थे। चार दिन तक पुरा महादेव मंदिर व आसपास अर्धसैनिक बल और पुलिस के साढ़े चार हजार जवान तैनात रहेंगे, जो वहां चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िये व श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसको देखते हुए लग रहा है कि कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की संख्या इस बार 20 लाख से ज्यादा रहेगी। उनके अनुसार 11 अगस्त को सुबह चार बजकर 54 मिनट से चतुर्दशी का जल चढ़ाया जाएगा।
525 कैमरों से रखी जाएगी नजर, आईपी कैमरे भी लगाए
मंदिर के अंदर व कांवड़ मार्ग पर करीब 525 कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर के अंदर अधिकतर आईपी कैमरे लगे हैं। इन कैमरों के आईपी एड्रेस जिस-जिस अधिकारी के पास होंगे, वे कैमरों के सहारे पुलिस व अन्य सुरक्षा कर्मियों से अपने मोबाइल से बात कर सकेंगे। इनको लखनऊ से भी जोड़ा गया है और वहां बैठकर भी अधिकारी यहां की गतिविधियां देख सकते हैं।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पूरी तरह बंद होगा
पुलिस ने पहले ही रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर उसको लागू कर दिया था। अब कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए स्थानीय लोगों के लिए भी बागपत से बड़ौत की तरफ नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। इसके लिए बागपत में राष्ट्र वंदना चौक पर बैरिकेड लगवा दिए गए हैं। यहां से पुलिस कर्मी किसी भी वाहन को आगे नहीं जाने देंगे। इसके अलावा गौरीपुर मोड़ पर वाहनों को पुलिस रोकेगी।
डीएम व एसपी ने पुरा महादेव मंदिर व कांवड़ मार्ग पर की पुष्पवर्षा
बागपत। डीएम अस्मिता लाल व एसपी सूरज कुमार राय ने शनिवार को हेलीकॉप्टर से पुरा महादेव मंदिर व कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों के ऊपर पुष्पवर्षा की। पुलिस लाइन में दोपहर में हेलीकॉप्टर आया और यहां से डीएम व एसपी उसमें निरीक्षण के साथ ही पुष्पवर्षा के लिए। पहले पुरा महादेव मंदिर पर गुलाब के फूल बरसाए गए तो वहां से कांवड़ मार्ग पर गए और वापस पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर उतारा गया।
यह रहेगा 11 अगस्त का कार्यक्रम
झंडा पूजन-सुबह तीन बजकर 54 मिनट
झंडा रोहण-सुबह चार बजकर 54 मिनट
मुख्य जलाभिषेक-सुबह चार बजकर 54 मिनट
--
पुरा महादेव मंदिर पर रविवार से शुरू होने वाले चार दिवसीय मेले की सभी तैयारियां हो गई हैं। शिवभक्तों को कोई परेशानी नहीं हो और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रहे, इसका पूरा ध्यान रखा गया है। कांवड़ मार्ग में जगह-जगह ड्रोन से निगरानी की जाएगी तो अधिकारी व सुरक्षाकर्मी हर जगह लगे हुए हैं। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
-सूरज कुमार राय, एसपी