सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   cultural news

Baghpat News: ईद की नमाज के लिए समय और जगह तय

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
cultural news
विज्ञापन
बागपत। जिले में बृहस्पतिवार को बकरीद पर 68 ईदगाह व 205 मस्जिदों पर नमाज अदा की जाएगी। वहीं, बागपत शहर की ईदगाह पर सुबह पौने सात बजे नमाज होगी। ईद पर खरीदारी के लिए बाजारों में बुधवार देर शाम तक भीड़ रही। वहीं पुलिस ने पैदल मार्च निकालकर लोगों से शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहले ही जिले को तीन जोन व 10 सेक्टर में बांट दिया है।

जिले में 68 ईदगाह व 205 मस्जिद हैं। इन सभी स्थानों पर सुबह 6:15 बजे से नमाज पढ़नी शुरू करेंगे। ईदगाह व मस्जिदों में ही नमाज अदा कराने के लिए प्रशासन व पुलिस ने शहर काजी व मौलाना के साथ बैठक कर अपील की है। कहा गया कि सड़क पर कोई नमाज नहीं पढ़ेगा। वहीं, बकरीद की पूर्व संध्या पर बुधवार की देर शाम तक शौकत मार्केट, बड़ा बाजार, गांधी बाजार में महिलाओं व बच्चों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकरीद पर्व पर हर कोई तैयारी में जुटा रहा। वहीं, पुलिस ने कोर्ट रोड, शौकत मार्केट, बड़ा बाजार, पुराना कस्बा आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च निकालकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed