सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Decision taken to continue the fight for High Court bench

Baghpat News: हाईकोर्ट बेंच के लिए लड़ाई जारी रखने का लिया निर्णय

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Decision taken to continue the fight for High Court bench
बड़ौत तहसील में बैठक में भाग लेते अ​धिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
बड़ौत। तहसील में शुक्रवार को अधिवक्ताओं की बैठक हुई। जहां हाईकोर्ट बेंच स्थापना के मुद्दे पर चर्चा हुई और इसके लिए लड़ाई को आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया गया।
Trending Videos

बैठक के दौरान सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री पुष्पेंद्र तोमर ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना होनी बहुत जरूरी है। यहां के लोगों को प्रयागराज जाने में काफी समय लगता है व किराया भी अधिक खर्च होता है। दूरी अधिक होने पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की सुविधा के लिए लंबे समय से बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता आंदोलन के माध्यम से आवाज उठा रहे हैं मगर अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक अधिवक्ता एकजुट होकर इस लड़ाई को आगे भी जारी रखेंगे। इस मौके पर एडवोकेट ओमपाल मान, मोहित चौहान, सत्यपाल सिंह, संजीव कुमार, राहुल जैन, सचिन कुमार, विकास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed