{"_id":"6992231123001696f20cc07f","slug":"devotees-offered-prayers-at-shiva-temples-on-mahashivratri-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-146855-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। महाशिवरात्रि के पर्व पर नगर और देहात के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की।
शहर के में मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने भांग, धतूरा, बेलपत्र, शहद, दूध, दही, शक्कर और गंगाजल से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। बाबा जानकीदास मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, श्री बागेश्वर मंदिर, पक्का घाट मंदिर, काली माता मंदिर, मेरठ रोड स्थित शिव मंदिर, चमरावल रोड स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। बाबा जानकीदास मंदिर के पुजारी ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने से मनुष्य को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा देहात के शिवालयों में भी महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। गांव देहात में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजन कर परिवार में सुख-शांति की कामना की।
--
बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली
रटौल। कस्बे के शिव मंदिर में सुबह के समय श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजन किया। इसके बाद बैंडबाजाें के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान शिव, माता-पार्वती की झांकी मौजूद रही। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर पर समाप्त हुई और फिर प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान कार्यक्रम में देवेंद्र अरोड़ा, बृजलाल गांधी, मनुपाल बंसल, मनोज अग्रवाल, नीटू, रोशन लाल, चेयरमैन जुनैद फरीदी आदि मौजूद रहे।
--
मंजिल की तरफ बढ़े डाक कांवड़िये
दोघट। रविवार को बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर महाशिवरात्रि के दिन डाक कावड़ियों का सैलाब रहा। यहां काफी संख्या में डाक कांवड़िये अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहे थे और हर-हर महादेव के जयघोष लगा रहे थे। वहीं जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे।
--
महाशिवरात्रि पर यज्ञ कर विश्व शांति की कामना की
अमीनगर सराय। सैड़भर गांव के शिव मंदिर में रविवार सुबह महाशिवरात्रि पर पुजारी पवन शर्मा ने विधि विधान से हवन कराया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व शांति की कामना की। इसके बाद वहां प्रसाद का वितरण हुआ। इस मौके पर हरिओम शर्मा, प्रताप सिंह, शरद यादव, डॉ. रविशंकर, अजय पालीवाल, सचिन, ललित आदि मौजूद रहे।
--
मंदिरों में जलाभिषेक किया
दोघट। दोघट कस्बे के प्राचीन बाड़े वाले शिव मंदिर, शिव दुर्गा मंदिर में सुबह के समय श्रद्धालुओं ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। छपरौली के शिव मंदिर में भी पूजन किया गया। वहीं अग्रवाल मंडी टटीरी के शिव मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, खाटू श्याम मंदिर आदि में जलाभिषेक किया गया और सुख शांति की कामना की।
Trending Videos