{"_id":"69f10f8888fc3c65e70327e8","slug":"disabled-son-of-retired-energy-corporation-employee-murdered-in-attack-with-a-sickle-baghpat-news-c-28-1-bag1001-150834-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बलकटी से हमला कर ऊर्जा निगम के सेवानिवृत्त कर्मी के दिव्यांग बेटे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बलकटी से हमला कर ऊर्जा निगम के सेवानिवृत्त कर्मी के दिव्यांग बेटे की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुरकलां गांव में मंगलवार रात घर के बाहर शराब पीकर गाली-गलौज करने का विरोध करने पर ऊर्जा निगम के सेवानिवृत्त कर्मी डालचंद के बेटे मोनू (29) की बलकटी से हमला कर हत्या कर दी गई। इस हमले में डालचंद और उसके दो बेटे सोनू व अमित भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
सरूरपुरकलां गांव निवासी डालचंद ने बताया कि मंगलवार रात उसका बेटा मोनू अपने दो साल के बेटे को घर के बाहर चारपाई पर बैठकर खिला रहा था, तभी पड़ोसी राजेश पक्ष के लोग शराब पीकर गाली-गलौज करने लगे। बेटे मोनू ने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज की गई। उस समय लोगों ने मामला शांत करा दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद दूसरे पक्ष के राजेश, राधेश्याम, अनुज समेत अन्य लोगों ने बलकटी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
हमलावरों ने घर में बैठे उसके बेटे अमित, मोनू और सोनू समेत अन्य पर बलकटी से वार कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां आए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसके बाद डालचंद अपने घायल बेटों के साथ सीएचसी पहुंचा तो दूसरे पक्ष के घायल राजेश, राधेश्याम और अनुज भी कोतवाली पहुंच गए। सीएचसी में उपचार के दौरान डालचंद के बेटे मोनू की मौत हो गई। इसको लेकर कोतवाली में हंगामा हो गया और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। लोगों को किसी तरह शांत कराया गया। पुलिस ने आरोपी पक्ष के तीनों लोगों को पकड़ लिया।
-हम बचाते रहे और वह मारते रहे
मोनू के भाई अमित ने बताया कि जब आरोपियों ने हमला किया तो पहले वे मोनू पर ही वार करते रहे। जब हम बचाव के लिए पहुंचे तो उन्होंने हम पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि मोनू की हत्या करने के लिए ही हमला किया गया था।
-दोनों पक्षों के लोगों में तनाव, पुलिस तैनात
सरूरपुरकलां गांव में सेवानिवृत्त कर्मी डालचंद और दूसरे पक्ष राजेश के कई परिवार गांव में रहते हैं। मंगलवार रात दोनों पक्षों के काफी लोग आमने-सामने आ गए थे। हत्या के बाद दोनों पक्षों में तनाव बन गया। इसको लेकर सरूरपुरकलां गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया गया।
-घर के कामकाज संभालता था मोनू
डालचंद ने बताया कि उसके चार बेटों में मोनू दूसरे नंबर का था, जो दिव्यांग होने के कारण घर के कामकाज संभालता था। उसके तीन भाई प्राइवेट कंपनियों में नौकरी करते हैं, इसलिए घर की पूरी जिम्मेदारी मोनू के पास थी।
-पहले कोतवाली पहुंच गया था आरोपी पक्ष
सरूरपुरकलां गांव में ऊर्जा निगम के सेवानिवृत्त कर्मी के परिवार पर हमला करने के बाद आरोपी पक्ष के लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद डालचंद अपने घायल बेटों को लेकर कोतवाली जाने लगे तो आरोपी पक्ष के लोग अपनी गाड़ी में बैठकर क्रास केस करने के लिए डालचंद से पहले ही कोतवाली पहुंच गए।
वर्जन-सरूरपुरकलां गांव में हुई घटना में आरोपी पक्ष के तीन लोगों को पकड़ लिया गया है। अन्य घायलों का उपचार कराया जा रहा है। इसमें तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सूरज कुमार राय, एसपी
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X