सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   District players won 14 medals at the Pencak Silat Championship.

Baghpat News: पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने 14 पदक जीते

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
District players won 14 medals at the Pencak Silat Championship.
विज्ञापन
-लखनऊ में हुई चैंपियनशिप, पदक विजेताओं का जल्द सम्मान होगा

फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बड़का स्थित रेड यूथ फाइट क्लब के खिलाड़ियों ने लखनऊ में हुई प्रदेश स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। क्लब के खिलाड़ियों ने कुल 14 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जल्द ही एक विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
कोच रजनीश किरवाल ने बताया कि अंडर-12 वर्ग में खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। मिस्टी किरवाल ने 32 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। दिव्यांशी ने 34 किलो, देवांश चौहान ने 30 किलो, अगम चौहान ने 42 किलो और वीर तोमर ने 40 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। अवि किरवाल ने 32 किलो और वाशु तोमर ने 36 किलो वर्ग में रजत पदक अपने नाम किए। वहीं अंडर-16 वर्ग में क्लब के खिलाड़ियों ने दो रजत और पांच कांस्य पदक जीते। देवनंदनी ने 55 किलो और दक्ष ने 40 किलो वर्ग में रजत पदक प्राप्त किए। भीम सिंह (45 किलो), गौरव (43 किलो), शांतनु (47 किलो), भरत सिंह (71 किलो) और तुषार सरोहा (55 किलो) ने कांस्य पदक जीते। गजेंद्र सिंह, रजनी किरवाल, नंद किशोर, विशाल तोमर, सतवीर चौहान और आशा सहित कई लोगों ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed