{"_id":"69ab14a2c0a97ca0bd0c162b","slug":"dixit-tyagi-became-the-in-charge-of-baraut-police-station-baghpat-news-c-28-1-bag1001-147853-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दीक्षित त्यागी बने बड़ौत कोतवाली प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दीक्षित त्यागी बने बड़ौत कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह के सदस्यों हर्ष व तुषार पर कार्रवाई करते हुए गाड़ियां कुर्क करने पर एसपी सूरज कुमार राय ने साइबर थाना प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी को बड़ौत कोतवाली प्रभारी नियुक्त किया। यह गिरोह कुछ महीने पहले ही पकड़ा गया था और ठगी के रुपये से खरीदी गई गाड़ियां कुर्क करने की कार्रवाई पिछले सप्ताह की गई।
इनके अलावा बड़ौत कोतवाली प्रभारी मनोज चहल को सिंघावली अहीर थाना प्रभारी नियुक्त किया। दोघट थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह को रमाला थाना प्रभारी बनाया, जबकि रमाला थाना प्रभारी बच्चू सिंह का सहारनपुर रेंज तबादला होने पर रिलीव किया गया।
एसपी के पीआरओ एसआई केवल सिंह को दोघट थाना प्रभारी नियुक्त किया गया। इनके अलावा सिंघावली अहीर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह को साइबर थाना प्रभारी, शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी जितेंद्र कुमार को पीआरओ, स्वाट टीम प्रभारी तपेश्वर सागर को प्रभारी अपराध शाखा और एंटी फ्रॉड सेल, सिंघावली अहीर थाने में तैनात एसआई रंजीत कुमार को स्वाट टीम प्रभारी नियुक्त किया।
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि अच्छा कार्य करने वाले थाना प्रभारियों और अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। अब जल्द ही एसआई और सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जाएगा, इनमें कई चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। संवाद
Trending Videos