सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Doctors are absent from the district hospital, causing problems for patients.

Baghpat News: जिला अस्पताल से चिकित्सक नदारद, मरीज हो रहे परेशान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Doctors are absent from the district hospital, causing problems for patients.
जिला अस्पताल में सर्जन कक्ष के बाहर चिकित्सक के इंतजार में बैठे मरीज। संवाद
विज्ञापन
लाइव : जिला अस्पताल से चिकित्सक नदारद, मरीज हो रहे परेशान
Trending Videos

- साढ़े आठ बजे तक भी कक्षों में नहीं आ रहे चिकित्सक, अधिकारी भी नहीं कर रहे कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल में हालात काफी खराब हो गए हैं। वहां गर्मी में मरीज काफी दूर से चलकर जिला अस्पताल सुबह आठ बजे पहुंच जाते हैं, मगर चिकित्सक चंद कदम दूर अपने आवास से आधा घंटे बाद तक नहीं आते। बुधवार को स्थिति इतनी ज्यादा खराब थी कि सुबह साढ़े बजे तक एक भी चिकित्सक अस्पताल में नहीं आए और मरीजों को उनका इंतजार करना पड़ा।
जिला अस्पताल के खुलने का समय सुबह आठ बजे का है, लेकिन यहां चिकित्सक बुधवार को साढ़े आठ बजे तक भी नहीं पहुंचे। वहां साढ़े आठ बजे के बाद चिकित्सकों ने पहुंचना शुरू किया। यह उस हालात में किया गया, जब सुबह आठ बजे से पहले ही मरीज अस्पताल में पहुंच गए थे और उन्हें करीब आधा घंटा से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। सर्जन, फिजिशियन, त्वचा रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, नाक, कान, गला चिकित्सक सहित अन्य कक्ष में कोई नहीं पहुंचा। इंजेक्शन कक्ष व तंबाकू निषेध कक्ष पर ताला लटका हुआ था। इसके कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
-पिछले काफी दिनों से पेट दर्द समेत अन्य समस्याएं हो रही हैं। जिला अस्पताल में दिखाने के लिए आया था, लेकिन साढ़े आठ बजे तक भी चिकित्सक कक्ष में नहीं आए। इस कारण काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। - जमशेद, बागपत
- पेट में कई दिन से काफी दर्द हो रहा था। चिकित्सक को दिखाने के लिए आठ आठ बजे जिला अस्पताल में आ गया था। साढ़े आठ बजे तक चिकित्सक कक्ष में नहीं आए। यहां बैठकर इंतजार करना पड़ा। - रामकिशन, काठा
--



वर्जन

- जिला अस्पताल में चिकित्सकों के समय में सुधार कराया जाएगा और समय से नहीं आने वाले चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, ताकि मरीजों को परेशानी न उठानी पड़े। - डॉ. चैतन्य जैन, प्रबंधक जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed