सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   dog news

Baghpat News: कुत्तों व बंदरों ने चार बच्चों सहित 30 लोगों को काटा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
dog news
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर में रविवार को कुत्तों व बंदरों के काटने से चार बच्चों सहित 30 लोग घायल हो गए। घायलों ने जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। वहीं लोगों ने कुत्तों व बंदरों को पकड़वाने की मांग की।
Trending Videos


ट्योढी गांव निवासी अंजू घर की छत पर जा रही थी तभी बंदरों का झुंड वहां पहुंचा और महिला पर हमला कर दिया। महिला बंदरों को देखकर भागने लगी तो बंदरों ने हाथ पर काटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर महिला के परिजन छत पर पहुंचे और बंदरों को भगाया। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। निवाड़ा गांव निवासी शीशपाल, हम्मान, हफीफा व खुशी को कुत्तों ने हमला करके घायल कर दिया। घायलों ने जिला अस्पताल में पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। उन्होंने कुत्तों व बंदरों को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--



घायलों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई

अग्रवाल मंडी टटीरी/दोघट। टटीरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मनीष त्यागी ने बताया कि रविवार को टटीरी निवासी मंजू, लक्ष्य, आभा, मुन्नी, दर्शन आदि एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई। वहीं दोघट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोघट कस्बा निवासी दिव्यांश को बंदर के काटने और आजमपुर मुलसम पीएचसी पर नंगला कनवाड़ा निवासी हरेंद्र को कुत्ते के काटने पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed