{"_id":"6a6f9e1f7c210525760f315f","slug":"dog-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-156378-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कुत्तों व बंदरों ने पांच बच्चों सहित 30 को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कुत्तों व बंदरों ने पांच बच्चों सहित 30 को काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिलेभर में रविवार को कुत्तों व बंदरों के काटने से पांच बच्चों सहित 30 लोग घायल हो गए। घायलों ने जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई। वहीं लोगों ने कुत्तों व बंदरों को पकड़वाने की मांग की।
शहर की माता कॉलोनी निवासी रिहान रविवार की सुबह अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक कुत्ता वहां पहुंचा और रिहान के पैर में काटकर घायल कर दिया। बच्चे के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और कुत्ते को वहां से भगाया। पाबला निवासी सलेखचंद ने बताया कि वह बाजार-बाजार रहा था तो पीछे से आए कुत्ते ने पैर में काट लिया। वहीं काठा गांव निवासी अवनीत शर्मा को भी पैर में काटकर कुत्ते ने घायल कर दिया। घायलों को बागपत सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने के बाद घर भेज दिया।
इनके अलावा काठा गांव निवासी पालेराम ने बताया कि वह छत पर जा रहा था तो बंदर ने हाथ में काटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर परिजन पहुंचे और बंदर को वहां से भगाया। शिवम ने बताया कि पैर में कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। तितरौदा निवासी देवेंद्र, बडौला निवासी अंजू को भी बंदर ने हाथ में काटकर घायल कर दिया। सभी ने जिला अस्पताल में पहुंचकर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई। सीएमएस डॉ. अनुराग वाष्णेय ने बताया कि कुत्तों व बंदरों के काटने के घायल पहुंचे थे, जिन्हें वैक्सीन लगाकर भेज दिया।
विज्ञापन
--
नौ लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल किया
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मनीष त्यागी ने बताया कि रविवार को नौ लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई, जिसमें बिचपड़ी निवासी मिस्टी, महनवा निवासी आर्यन, टटीरी निवासी प्रदीप, दीपिका, उमाशंकर, मुकेश आदि कुत्ते काटने पर एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई है।