सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dogs and monkeys bit and injured 35 people

Baghpat News: कुत्तों और बंदरों ने 35 लोगों को काटकर घायल किया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dogs and monkeys bit and injured 35 people
web -
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर में कुत्तों व बंदरों ने 35 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों ने अस्पतालों में पहुंचकर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई।
Trending Videos


बागपत शहर के पुराना कस्बा निवासी उदित को गली में घूमते हुए कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। इसके अलावा पुराना कस्बा में अरविंद, मुशाहिद को भी काटकर घायल कर दिया। वहीं खेकड़ा के मोहल्ला औरंगाबाद के रहने वाले आबिद, जितेंद्र, सुनील, विजय, राजकुमार को बंदर व महिला रीता, बेबी और जयबीर को कुत्ते ने काटकर घायल किया। इनके अलावा सजमा लुहारा, संतोष अमीनगर सराय, सुनीता मेवला, चमन हिसावदा, मोहित ढिकौली, अमरदीप पूरनपुर नवादा, देवेंद्र पांची, शरद पिलाना, सरोज बसा टीकरी, बबीता सिखेड़ा, अनमोल घटौली, सलमा आदि को काटकर घायल किया। इसके अलावा अग्रवाल मंडी टटीरी, डौला व बड़ौत में बंदरों व कुत्तों ने काटकर घायल किया। सभी घायलों ने अस्पतालों में पहुंचकर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed