सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Driver of SDM's Vehicle Sent to Jail in Meerut

Baghpat News: मेरठ में जेल भेजा गया एसडीएम की गाड़ी का चालक

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Driver of SDM's Vehicle Sent to Jail in Meerut
विज्ञापन
खेकड़ा। गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय उर्फ अक्की से एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए सोमवार को पकड़े गए एसडीएम की गाड़ी के चालक नीशू त्यागी को मंगलवार को मेरठ के न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इसके अलावा खेकड़ा कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी भी मेरठ ट्रांसफर कर दी गई।
Trending Videos

भागोट गांव निवासी गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय नंबरदार का जनवरी 2025 से एसडीएम के न्यायालय में कुर्रेबंदी का मामला चल रहा है। इसमें नीशू त्यागी निवासी चमरावल ने खुद को एसडीएम की गाड़ी का चालक बताते हुए दो लाख रुपये में वाद निस्तारण कराने का भरोसा दिया। अक्षय की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया था। इस मामले में एंटी करप्शन टीम के प्रभारी मयंक अरोड़ा ने प्राथमिकी दर्ज कराई। सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि एंटी करप्शन टीम ने मेरठ के न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed