सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Explanation Sought from District Backward Classes Welfare Officer for Issuance of Fake ID Cards

Baghpat News: फर्जी आईकार्ड बनवाने पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Explanation Sought from District Backward Classes Welfare Officer for Issuance of Fake ID Cards
विज्ञापन
बागपत। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्याम सुंदर इकनौरिया पर फर्जी आई कार्ड बनवाकर खुद को उपजिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट बताने का आरोप लगा है। इस आई कार्ड का उपयोग लोगों को गुमराह करने के लिए किया जा रहा था। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने इस मामले में अधिकारी को नोटिस जारी कर 25 अप्रैल तक स्पष्टीकरण मांगा है।
Trending Videos




सीडीओ के पास जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्याम सुंदर इकनौरिया के खिलाफ यह शिकायत पहुंची थी। शिकायत में बताया गया कि इकनौरिया ने एक आई कार्ड बनवाया है, जिस पर उन्होंने खुद को पीसीएस उपजिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट लिखवाया है। आई कार्ड पर यह भी अंकित है कि वह वर्ष 2011 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं और उपजिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत हैं। इस कार्ड को जारी करने की तिथि पांच जुलाई 2012 है और इसकी वैधता 31 मार्च 2033 तक है। आरोप है कि इस फर्जी आई कार्ड के जरिए लोगों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। सीडीओ ने इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए श्याम सुंदर इकनौरिया को तत्काल नोटिस जारी किया। नोटिस में उन्हें आगामी 25 अप्रैल तक अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित तिथि तक जवाब नहीं दिया जाता है तो उनके खिलाफ जालसाजी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। इसके साथ ही शासन को भी इस पूरे प्रकरण की सूचना भेजी जाएगी और विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed