सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer dies after being hit by Scorpio, accused flees

Baghpat News: स्काॅर्पियो की टक्कर से किसान की मौत,आरोपी भागा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by Scorpio, accused flees
बागपत कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे मृतक किसान इंद्रपाल के परिजन व सरूरपुर गांव के  ग्रामीण । स
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सरूरपुरकलां गांव में स्कार्पियो गाड़ी की टक्कर लगने से किसान इंद्रपाल (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के लोग घायल किसान को जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर स्कार्पियो चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सरूरपुरकलां गांव निवासी सुभाष नैन ने बताया कि उनके परिवार के इंद्रपाल शुक्रवार को सूजरा मार्ग पर स्थित खेत में काम करने गए थे। शाम को खेत से लौटते समय दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पहुंचे और पार करने के लिए किनारे खड़े हो गए। तभी बड़ौत की तरफ से आई स्कार्पियो गाड़ी ने इंद्रपाल को टक्कर मार दी, जिससे इंद्रपाल दूर जाकर गिरे और सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
Trending Videos

हादसे के बाद लोगों ने शोर मचाया तो चालक अपनी स्कार्पियो गाड़ी लेकर बागपत की तरफ भाग गया। सुभाष नैन ने बताया कि इंद्रपाल के परिवार में तीन बेटी और एक बेटा है। इसमें जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। स्कार्पियो चालक का पता लगाया जा रहा है।

बागपत कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे मृतक किसान इंद्रपाल के परिजन व सरूरपुर गांव के  ग्रामीण । स

बागपत कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे मृतक किसान इंद्रपाल के परिजन व सरूरपुर गांव के  ग्रामीण । स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed