सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer from Pura Mahadev dies after being hit by unidentified vehicle.

Baghpat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पुरा महादेव के किसान की मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Farmer from Pura Mahadev dies after being hit by unidentified vehicle.
विज्ञापन
बालैनी। पुरा महादेव-बालैनी मार्ग पर बुधवार रात सड़क हादसा हुआ, जिसमें पुरा महादेव निवासी किसान तनु मलिक उर्फ मुस्सा (25) की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। तनु मलिक बुधवार शाम अपने खेत में पशुओं से फसल की रखवाली करने गए थे। देर रात वह पैदल ही खेत से घर वापस लौट रहे थे। बालैनी-पुरा महादेव मार्ग पर बिजलीघर के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान की। इसके बाद किसान के परिजनों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। तनु मलिक अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। जांच अधिकारी शिवदत्त ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। पुलिस ने मार्ग से गुजरने वाले कई वाहनों को चिह्नित किया है। इन वाहनों के मालिकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed