{"_id":"69905bd4e4de16e18e0971c4","slug":"farmers-meet-mp-over-service-road-demand-compensation-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-146750-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सर्विस रोड, मुआवजा की मांग को लेकर सांसद से मिले किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सर्विस रोड, मुआवजा की मांग को लेकर सांसद से मिले किसान
विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का सही मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
फाेटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। टीकरी व टटीरी कस्बे के किसान शनिवार को मेरठ में रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान से मिलने पहुंचे। उन्होंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सर्विस रोड व सही मुआवजा दिलाने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
किसान प्रहलाद सिंह, नीरज राजपूत, मनोज कुमार आदि ने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन किसानों को खेतों में जाने के लिए सर्विस रोड तक नहीं बनाई है। इससे उनको काफी परेशानी होगी। कहा कि किसानों को शहरी क्षेत्र का मुआवजा दिया जा रहा है, जबकि उनकी जमीन ग्रामीण क्षेत्र में आती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान तक नहीं किया जा रहा है। इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान को ज्ञापन सौंपकर जल्द ही मांगें पूरी करने की मांग की। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। सांसद ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर कुशेंद्र राठी, विनय कुमार, रणवीर सिंह, सौरभ राठी, रामेश्वर राठी, सुनील राठी, योगेश राठी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos