सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers say they will allow land acquisition only after their demands are met.

Baghpat News: किसान बोले, मांगे पूरी होने पर ही जमीन का अधिग्रहण होने देंगे

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers say they will allow land acquisition only after their demands are met.
विज्ञापन
रटौल। सहबानपुर गांव के किसानों ने नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध किया है। उन्होंने सर्किल रेट बढ़ाए जाने तक अधिग्रहण न होने देने की चेतावनी दी है।


बृहस्पतिवार को किसान चरत सिंह यादव के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा की। किसान जगमाल यादव ने कहा कि सस्ते भाव पर जमीन खरीदने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने चिंता जताई कि जमीन अधिग्रहण के बाद उनके पास कोई काम नहीं बचेगा। किसान सतबीर यादव ने बाजार भाव और कम सर्किल रेट के अंतर को उजागर किया। उन्होंने सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने परिवार के एक सदस्य को नौकरी और एक प्लॉट देने की भी मांग की। किसानों ने अन्य सुविधाएं भी दिलाने की बात कही। इस मौके पर किसान विनोद, रामे यादव, चमन, सुरेंद्र, धर्मसिह, शिवकुमार, अरुण यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed