{"_id":"6a5d32335a0d175380004938","slug":"fed-up-with-blackmail-a-recovery-agent-hanged-himself-his-sister-grabbed-an-electric-wire-baghpat-news-c-28-1-bag1001-155534-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ब्लैकमेलिंग से तंग रिकवरी एजेंट ने फंदे पर लटककर जान दी, बहन ने बिजली का तार पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ब्लैकमेलिंग से तंग रिकवरी एजेंट ने फंदे पर लटककर जान दी, बहन ने बिजली का तार पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। पड़ोस के गांव की रहने वाली महिला और उसके पति के ब्लैकमेल करने से तंग होकर किस्त फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट विकास (34) निवासी बिजवाड़ा ने शनिवार रात घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। इससे आहत उसकी बहन रश्मि ने रविवार को जान देने के लिए बिजली का तार पकड़ लिया। करंट लगने से वह भी झुलस गई, जिसका बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। ब्लैकमेलिंग के मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
बिजवाड़ा गांव के वीरेंद्र तोमर ने बताया कि उसका छोटा बेटा विकास चार साल से किस्त फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट था। कुछ समय पहले पड़ोस के एक गांव की महिला विकास के संपर्क में आई, जो स्वयं सहायता समूह का संचालन करती है। आरोप लगाया कि महिला ने अपने पति के साथ मिलकर विकास को झांसे में लेकर एक लाख रुपये ले लिए। विकास ने किसी अन्य युवक से उधार लेकर दिए थे। आरोप लगाया कि महिला और उसके पति ने मांगने पर रुपये वापस देने से मना कर दिया। साथ ही झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी भी दी।
इसके बाद विकास से एक जानकार का लोन भी कराया। आरोप है कि शनिवार को महिला और उसके पति ने विकास को फोन करके अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए मोबाइल का सिम तोड़ने के लिए कहा। जिसकी रिकॉर्डिंग विकास के मोबाइल में मिली। आरोप लगाया कि महिला और उसके पति के ब्लैकमेल करने से परेशान होकर विकास ने शनिवार को घर की दूसरी मंजिल पर पंखे पर रस्सी बांधकर फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
परिवार वाले वहां पहुंचे तो विकास का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। विकास के आत्महत्या करने के बाद भी महिला ने फोन करके जानकारी ली। वीरेंद्र तोमर ने महिला और उसके पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को विकास का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, विकास की मौत से आहत उसकी बहन रश्मि ने बिजली का तार पकड़कर जान देने का प्रयास किया। करंट लगने से रश्मि झुलसकर बेहोश हो गई, जिसका बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
-दो भाइयों में छोटे थे विकास
वीरेंद्र तोमर ने बताया कि विकास दो भाइयों में छोटे थे। विकास की मौत के बाद उनके परिवार में पत्नी मुकेश, बड़ा बेटा राहुल, बेटी रश्मि रह गए हैं। विकास ने पहले कभी इस बारे में नहीं बताया, उनको मोबाइल की रिकॉर्डिंग से जानकारी हुई। अगर वह बता देता तो समाधान निकालकर उसकी जान बचा लेते।
-ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक दे रहे जान
इससे पहले मोबाइल पर बात करके ब्लैकमेल करने के कारण बली गांव के अधिवक्ता नरेंद्र पंवार के बेटे वंश ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। इसके अलावा पत्नी से विवाद होने पर शहर के कोर्ट रोड निवासी दीपक ने घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। वहीं पत्नी और सास पर ब्लैकमेल कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर लुहारी गांव के मोहित ने भी आत्महत्या की थी।
वर्जन-
युवक के आत्महत्या करने के मामले में शिकायत और रिकॉर्डिंग मिल गई है। इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जिस तरह के भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -सूरज कुमार राय, एसपी