सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   FIR Registered Against Three, Including Former Minister's Son, for Black Marketing of Cylinders

Baghpat News: सिलिंडरों की कालाबाजारी में पूर्व मंत्री के बेटे समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
FIR Registered Against Three, Including Former Minister's Son, for Black Marketing of Cylinders
विज्ञापन
बागपत। रटौल इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी पर सिलिंडरों की कालाबाजारी के मामले में जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी ने खेकड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें एजेंसी संचालक बदर महमूद सहित तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। जांच में एजेंसी के गोदाम में 93 भरे हुए गैस सिलिंडर कम पाए गए थे।
Trending Videos


प्राथमिकी में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन के बेटे बदर महमूद, प्रबंधक राहुल और गोदाम कीपर अय्यूब को आरोपी बनाया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी के अनुसार एजेंसी पर उपभोक्ताओं के सिलिंडरों की बुकिंग न होने और सिलिंडर दिए बिना ऑनलाइन डिलीवरी दिखाने की शिकायतें मिली थीं। कुछ उपभोक्ताओं ने सिलिंडर दिए बिना वापस भेजने का आरोप भी लगाया था। इन शिकायतों के बाद पूर्ति विभाग की टीम ने मामले की जांच की। जांच के दौरान 29 उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए गए। एजेंसी के गोदाम के स्टॉक में 93 भरे हुए गैस सिलिंडर कम मिले। इन सभी तथ्यों से गैस एजेंसी से सिलिंडरों की कालाबाजारी की पुष्टि हुई। जिलाधिकारी की अनुमति मिलने के बाद मंगलवार को यह प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जांच अधिकारी कहना है कि सिलिंडरों की कालाबाजारी के मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed