सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fire breaks out in foam factory, causing loss of lakhs of rupees

Baghpat News: फोम फैक्टरी में आग लगी, लाखों रुपये का नुकसान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in foam factory, causing loss of lakhs of rupees
विज्ञापन
खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित एनके फोम फैक्टरी के गोदाम में बृहस्पतिवार को अचानक आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये कीमत का फोम जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए खेकड़ा, बागपत और बड़ौत से पांच दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ीं, जिन्होंने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।
Trending Videos




दिल्ली के मयंक जैन की इस फैक्टरी में बेड के गद्दे तैयार होते हैं। होली की छुट्टी के बाद कर्मी काम पर लौटे थे, तभी गोदाम में रखे फोम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि काले धुएं के गुबार आसमान में छा गए। फैक्टरी की छत भी गिर गई। गनीमत रही कि आग लगने के समय गोदाम में कोई कर्मी नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फैक्टरी में आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण नहीं थे। इसके लिए 15 दिन पहले नोटिस भी दिया गया था, लेकिन उपकरण नहीं लगवाए गए। फैक्टरी मालिक मयंक जैन ने लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है, जिसका आकलन अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-आग बुझाने के उपकरणों का अभाव

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एनके फोम फैक्टरी में आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण नहीं थे। उन्होंने बताया कि फैक्टरी को 15 दिन पहले ही उपकरण लगवाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद फैक्टरी प्रबंधन ने सुरक्षा उपकरणों को स्थापित नहीं किया। इस लापरवाही के कारण आग पर काबू पाने में अधिक समय लगा। दमकल कर्मियों को शटर काटकर आग बुझानी पड़ी।



-कॉलोनी में धुएं का गुबार और लोगों का आक्रोश

फैक्टरी से सटी एनबीसीसी कॉलोनी को धुएं के गुबार ने पूरी तरह ढक लिया। धुएं के कारण कॉलोनी के लोग भयभीत होकर अपने फ्लैट से बाहर निकल आए। धुएं से लोगों के फ्लैट भी काले हो गए, जिससे उनमें आक्रोश देखा गया। कॉलोनीवासियों ने अधिकारियों से प्रदूषण फैलाने वाली इस फैक्टरी को आवासीय क्षेत्र से दूर स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से उनके जीवन पर सीधा असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed