सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fog increases rail passenger problems, delays many trains

Baghpat News: कोहरे ने बढ़ाई रेल यात्रियों की परेशानी, कई ट्रेनें लेट

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Fog increases rail passenger problems, delays many trains
विज्ञापन
बड़ौत। कोहरे के कारण बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर छह से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को स्टेशन से लौटकर बसों में सफर करने को मजबूर होना पड़ा।
Trending Videos

सहारनपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 64091 सुबह 5:59 बजे की जगह करीब सात बजे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन संख्या 64023 सुबह 7:01 बजे के स्थान पर आठ बजे पहुंची। ट्रेन संख्या 74021 सुबह 8:56 बजे के बजाये 10:05 बजे पहुंची। इनके अलावा दिल्ली से चलकर सहारनपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 64025 सुबह 10:16 बजे के स्थान पर 11 बजे पहुंची। वहीं कई ट्रेन अपने नीयत समय से 30 से 40 मिनट देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन लेट होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री मायूस होकर निजी वाहनों व बसों के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंचे। विनय, अजय, राहुल, दिनेश का कहना था कि सबसे अधिक परेशानी दैनिक यात्रियों को हो रही है, जो समय पर अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed