सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   gas news

Baghpat News: आम उपभोक्ताओं को राहत, उज्ज्वला वालों की परेशानी बरकरार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
gas news
विज्ञापन
चौसाना। गैस सिलिंडर बुकिंग के नियमों में हुए नए बदलाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां सामान्य उपभोक्ताओं को अब 25 दिन बाद ही सिलिंडर बुक करने की सुविधा मिलने से राहत मिली है, वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए 45 दिन की समय-सीमा यथावत रहने से उनकी समस्याएं कम नहीं हो पाई हैं।
Trending Videos




ग्रामीणों का कहना है कि उनके घरों में गैस सिलिंडर आमतौर पर 15 से 25 दिनों के भीतर ही समाप्त हो जाता है। ऐसे में 45 दिन की अनिवार्य प्रतीक्षा अवधि उनके लिए कठिनाई पैदा करती है। सोनू राणा ने बताया कि कई बार सिलिंडर खत्म होने के बाद उन्हें इंतजार करना पड़ता है, जिससे दैनिक घरेलू कार्य प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेक कुमार के कहा कि बड़े परिवारों में गैस की खपत अधिक होती है, लेकिन समय पर बुकिंग नहीं होने से परेशानी बढ़ रही है। इसी तरह सलीम और अनिल ने भी उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं के लिए नियमों में बदलाव की मांग की है, ताकि उन्हें भी सामान्य उपभोक्ताओं की तरह राहत मिल सके।



गैस एजेंसी संचालक बिट्टू बरमन ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सामान्य उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग अवधि 25 दिन कर दी गई है, जबकि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए अभी भी 45 दिन का नियम लागू है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश उपभोक्ताओं को 15 से 25 दिनों के भीतर ही नए सिलिंडर की आवश्यकता पड़ जाती है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए भी बुकिंग की समय-सीमा कम की जाए, ताकि उन्हें रसोई गैस के उपयोग में किसी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed