फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Girls from Baghpat shine in CBSE Cluster Athletics Championship

Baghpat News: सीबीएसई कलस्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छाईं बागपत की बेटियां

Mon, 27 Jul 2026 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Girls from Baghpat shine in CBSE Cluster Athletics Championship
-सीबीएसई क्लस्टर अंडर-19 बालिका एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेपी, एल्पाइन स्कूलों की खिलाड़ियों ने जीते कई पदक
विज्ञापन

फोटो संख्या-3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मेरठ में हुई सीबीएसई क्लस्टर अंडर-19 बालिका एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बागपत की बेटियों ने कई पदक जीते। जेपी पब्लिक स्कूल की खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि एल्पाइन पब्लिक स्कूल की खिलाड़ियों ने भी पदक जीते।
यह चैंपियनशिप मेरठ के मवाना स्थित रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 23 से 25 जुलाई तक आयोजित हुई। जेपी पब्लिक स्कूल की कनक तोमर ने अंडर-19 वर्ग में गोला फेंक और डिस्कस थ्रो में दो स्वर्ण पदक जीते। अंडर-17 वर्ग में तनिक्षा धामा ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। 400 मीटर और 1600 मीटर रिले दौड़ में जेपी पब्लिक स्कूल की टीम ने स्वर्ण पदक जीते। 400 मीटर रिले टीम में पलक तोमर, दिशा तोमर, तनिक्षा धामा और लक्षिका शामिल थीं। 1600 मीटर रिले में पलक तोमर, दिशा तोमर, अनुश्री सरधाना और तनिक्षा धामा ने पहला स्थान प्राप्त किया। एल्पाइन पब्लिक स्कूल की विभांशी चौहान ने अंडर-19 भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। जेपी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक गौरव शर्मा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई।
विज्ञापन

तनिक्षा धामा 200 मीटर दौड़ में चौथे स्थान पर रहीं। लक्षिका ने ट्रिपल जंप में चौथा स्थान हासिल किया। एल्पाइन पब्लिक स्कूल की प्रिया ने लंबी कूद में चौथा और ट्रिपल जंप में पांचवां स्थान प्राप्त किया। इन सभी खिलाड़ियों का स्कूलों में जल्द सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed