{"_id":"6a65f17b75a3f937c200359c","slug":"today-is-the-last-day-to-register-for-admission-to-undergraduate-and-postgraduate-courses-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-155923-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सीसीएसयू की ओर से पंजीकरण के लिए दिया गया था 27 जुलाई तक का समय
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जिले के कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 जुलाई है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने यह समय सीमा निर्धारित की है। अब विद्यार्थियों के पास पंजीकरण के लिए केवल सोमवार तक का समय बचा है।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की प्राचार्य शिन्जिता अग्रवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय ने पहले 10 जुलाई की तिथि तय की थी। विद्यार्थियों को प्रवेश से वंचित न रखने के लिए इसे बढ़ाया गया। पहले यह तिथि 20 जुलाई की गई, फिर इसे 27 जुलाई तक बढ़ाया गया। अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों से अंतिम तिथि तक पंजीकरण कराने का आग्रह किया। उन्होंने पंजीकरण के दौरान त्रुटियों से बचने की सलाह भी दी। गलत जानकारी होने पर आवेदन निरस्त हो सकता है। बिना पंजीकरण के किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। सोमवार तक आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश के लिए मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
जिले के सभी 22 कॉलेजों ने प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में स्नातक की 17 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश होगा। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी छात्र प्रवेश से वंचित न रहे। पंजीकरण के बाद मेरिट सूची के आधार पर ही प्रवेश दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे सही जानकारी भरें।