सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   health news

Baghpat News: डायरिया और बुखार के मरीज बढ़े तो अस्पताल की फूलने लगी सांस

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
health news
विज्ञापन
बागपत। भीषण गर्मी और लू का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। लोग ज्यादा बीमार हो रहे हैं और जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। यहां रोजाना 200 से अधिक मरीज बुखार व डायरिया के पहुंचकर उपचार करा रहे हैं। गंभीर हालत वाले मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है और वहां सभी 30 बेड फुल हो गए हैं।

जिला अस्पताल में एक हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी हो रही है और इनमें सबसे अधिक मरीज बुखार व डायरिया के पहुंच रहे हैं। जिनकी हालत ज्यादा खराब होती है, उनको उपचार के लिए भर्ती किया जा रहा है। अस्पताल में बुखार के 23 मरीज भर्ती हैं, इनमें कलक्ट्रेट कॉलोनी निवासी अमीन फिरोज खान, लोनी के पाबी की रीना, खेकड़ा निवासी संजय, बागपत निवासी सुखवीर सिंह, अनुज व विक्रांत आदि भर्ती हैं। वहीं डायरिया से पीड़ित लहचौड़ा निवासी नगमा व समीना का उपचार चल रहा है। सबसे अधिक प्रभावित बच्चे और युवा हो रहे हैं। फिजिशियन डॉ. श्रवण कुमार ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में हर उम्र के मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार की समस्या सबसे अधिक हो रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राज सिंह ने बताया कि 70 से अधिक बच्चों का इलाज किया गया, जिनमें आठ डायरिया पीड़ित बच्चों को दवाई देकर भेजा गया। उन्होंने कहा कि रखा हुआ भोजन और पानी इसके प्रमुख कारण हैं, इसलिए खान-पान में सावधानी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गर्मी के कारण लगातार तबियत खराब हो रही थी। निजी चिकित्सक के पास दिखाया, लेकिन आराम नहीं मिला। जिला अस्पताल में बुखार की दवाई लेने के लिए आई थी तो चिकित्सकों ने भर्ती कर दिया। -रीना, पावी लोनी
विज्ञापन

- कई दिन से पेट में दर्द हो रहा था। बुधवार को जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए चिकित्सक के पास पहुंची। चिकित्सक ने पांच दिन की दवाई दी है।
-इमराना, बागपत
--

डायरिया के लक्षण

-बार-बार दस्त आना
-पेट दर्द

-उल्टी होना

-शरीर में पानी की कमी

-सिर में तेज दर्द और चक्कर आना
--
यह बरतें सावधानी



-रखा हुआ खाना न खाएं। ताजा खाना खाएं।
-बर्फ डालकर पानी पीने से बचें।
-कटे-फटे फलों को न खाएं।
-साफ-सफाई का ध्यान रखें।
-मुंह पर मास्क लगाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed