फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Heavy vehicles will stop from today, increasing proHeavy vehicles will stop from today, increasing problems for entrepreneursblems for entrepreneurs

Baghpat News: आज से भारी वाहनों के थमेंगे पहिए, उद्यमियों की बढ़ेगी परेशानी

Thu, 30 Jul 2026 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will stop from today, increasing proHeavy vehicles will stop from today, increasing problems for entrepreneursblems for entrepreneurs
बागपत। कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में दिल्ली-सहारनपुर और मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे समेत कई मार्गों पर बृहस्पतिवार सुबह से भारी वाहनों के पहिए थम जाएंगे। इससे सबसे ज्यादा उद्यमियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। भारी वाहनों को नेशनल हाईवे पर प्रवेश नहीं मिलने के कारण कलक्ट्रेट के पास औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमी न तो कच्चा माल मंगवा पाएंगे और न ही फैक्टरियों में तैयार किए गए उत्पाद भेज पाएंगे।
विज्ञापन

हरिद्वार और गोमुख से कांवड़ लेकर आने वाले लाखों कांवड़िए जिले के विभिन्न मार्गों से अपने गंतव्य की तरफ रवाना होते हैं। अब जिले में कांवड़िए पहुंचने लगे हैं, इसको लेकर सड़कों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस दौरान हल्के और भारी वाहनों के संचालन से हादसे होने का खतरा भी बना रहता है। इसके लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह से जिले में रूट डायवर्जन प्लान लागू हो जाएगा। इसमें दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे, सोनीपत-मेरठ नेशनल हाईवे, बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग समेत अन्य मार्गों पर भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके बाद पांच अगस्त की रात से हल्के वाहनों को भी रोक दिया जाएगा। रूट डायवर्जन प्लान 13 अगस्त तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

-एसपी से मिलेंगे उद्यमी
बागपत इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के दिनेश कुमार गोयल, उपाध्यक्ष आशीष जैन, अश्वनी शर्मा, विकास चौधरी, संजीव जग्गी ने बताया कि नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद होने से औद्योगिक क्षेत्र में कच्चा माल नहीं मंगवा पाएंगे और न ही तैयार हुए उत्पाद भेज पाएंगे। 13 दिन तक उत्पाद सप्लाई नहीं होने से नुकसान उठाना पड़ेगा। एक्सप्रेसवे से औद्योगिक क्षेत्र तक कांवड़ियों की संख्या कम रहती है। इसलिए वहां से वाहन निकलवाने की मांग को लेकर जल्द ही एसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-इस तरह भेजे जाएंगे वाहन
पुलिस के रूट डायवर्जन प्लान के अनुसार दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा जाने वाले वाहनों को शामली से करनाल, पानीपत, सोनीपत से भेजा जाएगा। इसी तरह शामली, मुजफ्फरनगर जाने वाले वाहनों को सोनीपत, पानीपत और करनाल के रास्ते भेजा जाएगा। निवाड़ा चौकी से किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सोनीपत-मेरठ नेशनल हाईवे पर बागपत से मेरठ जाने वाले वाहनों को राष्ट्र वंदना चौक से भारी वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते भेजा जाएगा। इसी तरह मेरठ से आने वाले वाहनों को पेरिफेरल से कुंडली के रास्ते भेजा जाएगा। वहीं मेरठ से आने वाले वाहनों को हिंडन चौकी से आगे प्रवेश नहीं मिलेगा।
मेरठ से रोहटा-खिवाई-कल्याणपुर पुरा महादेव मार्ग पर आने वाले कांवड़ियों के वाहनों को कल्याणपुर पार्किंग में रोका जाएगा। हिंडन पुल से पहले ही सभी वाहनों को रोक दिया जाएगा। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। पुरा महादेव मंदिर में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर बुढ़सैनी-नवादा-बालैनी मार्ग का प्रयोग किया जा सकता है।


वर्जन
जिले में रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। इसके लिए सभी बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। अभी भारी वाहनों पर रोक लगेगी तो अन्य वाहनों को बाद में रोका जाएगा। -सूरज कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed