सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   History-sheeter and his two associates arrested for arms smuggling

Baghpat News: हथियार तस्करी में हिस्ट्रीशीटर और उसके दो साथी गिरफ्तार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter and his two associates arrested for arms smuggling
विज्ञापन
बागपत। पुलिस ने मंगलवार देर रात चमरावल मार्ग से दिल्ली-सहारनुर नेशनल हाईवे पर जाने वाली चकरोड़ से हथियारों की तस्करी में हिस्ट्रीशीटर रूपक निवासी अहेड़ा और उसके साथी चिंटू उर्फ आदित्य निवासी मतानतनगर और परवेज निवासी बाघू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 8 पिस्टल, कारतूस, 13 हजार रुपये, मोबाइल, स्कूटी और बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया। पूछताछ में तीनों ने अपने साथियों के नाम भी बताए।
Trending Videos

अहैड़ा गांव के युवकों के हथियारों के खरीदने और बेचने की सूचनाएं पुलिस को मिल रही थीं। इसके बाद कोतवाली पुलिस और सर्विलांस सेल की टीम ने मंगलवार रात चमरावल मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि चमरावल मार्ग से हाईवे पर जाने वाली चकरोड से हिस्ट्रीशीटर रूपक और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। हथियार बरामद करने के बाद तीनों से पूछताछ की गई। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अहैड़ा गांव के सोनू उर्फ खान बाबा, सौरभ, राम, घिटोरा के रोहित उर्फ मंत्री, फरीदाबाद जिले के लहडौली गांव निवासी हर्ष के शामिल होने के बारे में बताया। हथियारों की तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed