सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Holika Dahan will be celebrated on March 2 and Rangotsav will be celebrated on March 4.

Baghpat News: दो मार्च को होलिका दहन, चार मार्च को मनाया जाएगा रंगोत्सव

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will be celebrated on March 2 and Rangotsav will be celebrated on March 4.
विज्ञापन
-भद्रा के पुच्छ काल में रात 12.50 से रात दो बजे तक दहन का शुभ मुहूर्त
Trending Videos

- सुबह 6.20 बजे से लगेगा सूतक, दोपहर 3.20 बजे से शुरू होगा चंद्रग्रहण

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। होेलिका पूजन और दहन का त्योहार दो मार्च व रंगोत्सव का त्योहार चार मार्च को मनाया जाएगा। इस बार तीन मार्च को चंद्र ग्रहण और शाम पांच बजकर सात मिनट तक पूर्णिमा तिथि रहेगी। रंगोत्सव का त्योहार प्रतिपदा तिथि में मनाना ही शास्त्र संगत है। दो मार्च को शाम पांच बजकर 56 मिनट पर पूर्णिमा तिथि का प्रवेश होगा। रात्रि में 12 बजकर 50 मिनट से रात्रि में दो बजे तक भद्रा के पुच्छ काल में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है।
शहर के बाबा जानकीदास मंदिर के ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि इस बार होली और रंगोत्सव के त्योहार को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति है। शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा तिथि और रंगोत्सव का त्योहार प्रतिपदा तिथि में मनाने का विधान है। इस बार दो मार्च को शाम 5 बजकर 56 पर पूर्णिमा तिथि का प्रवेश होगा और तीन मार्च को शाम 5 बजकर 7 मिनट तक पूर्णिमा समाप्त होगी। हालांकि दो मार्च को होलिका पूजन सुबह से ही शुरू होगा। महिलाएं सुबह के समय होलिका का पूजन कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मार्च को रात्रि में 12 बजकर 50 मिनट से रात दो बजे तक भद्रा के पुच्छ काल में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है। तीन मार्च को चंद्र ग्रहण और प्रतिपदा तिथि शाम को आने से रंगोत्सव का त्योहार चार मार्च को मनाया जाएगा। तीन मार्च को सुबह छह बजकर 20 मिनट पर सूतक लग जाएगा। दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर चंद्र ग्रहण शुरू होगा। 5 बजकर 3 मिनट ग्रहण का मध्य और शाम 6 बजकर 47 मिनट पर ग्रहण समाप्त होगा। ऐसे में तीन मार्च को रंगोत्सव का त्योहार मनाना शास्त्र संगत नहीं है। चंद्र ग्रहण के कारण सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर सूतक लग जाएगा। सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed