सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Humans should renounce worldly attachments and devote themselves to God: Anubhuti Mata.

मोह माया छोड़कर भगवान की भक्ति करें मनुष्य : अनुभूति माता

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Humans should renounce worldly attachments and devote themselves to God: Anubhuti Mata.
विज्ञापन
-बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में हुआ भक्तांबर महामंडल विधान

फोटो नंबर 21केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी

खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में रविवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।
विधान की शुरुआत भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक, शांति धारा और मंडप की शुद्धि से हुई। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। धर्म सभा में अनुभूति माता ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य को भगवान से कुछ नहीं मांगना चाहिए। केवल सच्चे मन से भगवान की भक्ति करनी चाहिए, क्योंकि भगवान आवश्यकतानुसार सभी की पूर्ति करते हैं। अनुभूति माता ने यह भी कहा कि संसार की मोह माया छोड़कर भगवान की भक्ति से ही मनुष्य का कल्याण संभव है। इस अवसर पर त्रिलोकचंद जैन, श्यामलाल जैन, अभिषेक जैन, दीपक जैन और वैभव जैन सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed