{"_id":"69b8625078dace59fc04ee53","slug":"illegal-gas-refilling-was-being-done-at-rs-250-per-kg-after-a-raid-the-shopkeepers-closed-their-shops-and-fled-baghpat-news-c-28-1-bag1001-148399-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गैस की 250 रुपये किलो हो रही थी अवैध रिफिलिंग, छापामारी होने पर दुकान बंद कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गैस की 250 रुपये किलो हो रही थी अवैध रिफिलिंग, छापामारी होने पर दुकान बंद कर भागे
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गैस सिलिंडरों को लेकर हो रही मारामारी के चलते अवैध रूप से गैस रिफिलिंग भी बढ़ गई और 250 रुपये किलो गैस बेचने लगे। इसका पता चलने पर सोमवार को पुलिस ने छापामारी की तो वह दुकान बंद कर भाग गए। इसके अलावा गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसियों पर दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही।
बागपत, खेकड़ा, बड़ौत, अग्रवाल मंडी टटीरी, निवाड़ा समेत अन्य जगहों पर कई ऐसी दुकानें हैं, जहां घरेलू गैस सिलिंडरों से पांच किलो वाले छोटे गैस सिलिंडरों की रिफिलिंग की जाती है। अमेरिका-इस्राइल और ईरान में युद्ध शुरू होने से पहले इन दुकानों पर घरेलू गैस 130 से 150 रुपये किलो बेची जा रही थी, लेकिन गैस सिलिंडरों के लिए मारामारी शुरू होने पर दुकानदारों ने गैस के दाम बढ़ा दिए। इन दुकानों पर गैस के दाम बढ़ाकर 230 से 250 रुपये किलो तक कर दिए गए। शहर के बड़ा बाजार में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की जा रही थी, तभी पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए तो दुकानदार वहां से भाग गया। इसके अलावा गौरीपुर मोड़ पर भी अवैध रूप से गैस की रिफिलिंग करने वाला सोमवार को छापा पड़ने की सूचना मिलने पर दुकान बंद करके भाग गया। गैस सिलिंडरों की जमाखोरी के शक में पूर्ति विभाग की टीमों ने बिनौली, दाहा, दोघट, बड़ौत में छापामारी की।
-250 किलो की गैस खरीदकर भरवाया छोटा सिलिंडर
काठा गांव निवासी अनिल ने बताया कि उनके घर में गैस सिलिंडर का कनेक्शन नहीं होने के कारण छोटे सिलिंडर में गैस भरवाने के लिए बागपत आए थे। यहां पर एक दुकानदार ने 250 रुपये किलो गैस मिलने की बात कही। इस पर गैस सिलिंडर में दो किलो गैस भरवाई, जबकि अब से पहले कम दाम में गैस रिफिलिंग कराई जा रही थी।
-व्यावसायिक सिलिंडरों की डिमांड पर डिपो से नहीं मिला जवाब
होटलों पर व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की रिफिलिंग नहीं होने के कारण संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। होटल संचालकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की रिफिलिंग कराने की मांग की थी। इस पर जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी ने सर्वे कराकर रोजाना 65 व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की डिमांड बनाकर डिपो को भेजी, लेकिन डिपो से अभी जवाब नहीं भेजा गया। इसके चलते होटलों पर व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की समस्या बनी हुई है।
वर्जन-
गैस सिलिंडरों की जमाखोरी के शक में जिलेभर में छापामारी की जा रही है। इसके अलावा गोदामों से एक से अधिक सिलिंडर ले जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। जमाखोरी करने वालों के खिालफ कार्रवाई की जाएगी। अवैध रिफिलिंग करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। -अनूप तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी
Trending Videos