{"_id":"69bb9525e85ec7a3b3018d44","slug":"west-up-weather-cloudy-sky-chances-of-rain-even-today-know-how-the-weather-will-be-for-the-next-two-days-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"West Up Weather: आसमान पर छाए बादल, आज भी बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा अगले दो दिन का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
West Up Weather: आसमान पर छाए बादल, आज भी बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा अगले दो दिन का मौसम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ समेत आसपास के जिलों में बुधवार को हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बृहस्पतिवार को भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो गई है। ठंडी हवा चलने से गर्मी से राहत मिली है। अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
आसमान पर छाए काले बादल। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : samvad
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। बीती रात हुई बारिश ने जहां एक ओर मौसम को खुशनुमा बना दिया है, वहीं तापमान में भी अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जिससे आज भी बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं मेरठ के साथ ही मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, शामली, बिजनौर में भी बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना है।
Trending Videos
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जिसमें बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रात के समय हुई बारिश से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से दिन में बढ़ रही गर्मी के कारण लोग असहज महसूस कर रहे थे, लेकिन बारिश के बाद ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया है। सुबह के समय हल्की ठंडक का एहसास भी देखने को मिला, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव: 48 घंटे तक जारी रहेगी बारिश
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते आसमान में बादल छाए हुए हैं। अगले 48 घंटों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते आसमान में बादल छाए हुए हैं। अगले 48 घंटों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई गई है।
किसानों के लिए वरदान साबित हो रही बारिश
बारिश का सबसे अधिक फायदा किसानों को होता नजर आ रहा है। इस समय खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों, चना और आलू जैसी फसलों के लिए यह बारिश काफी लाभकारी मानी जा रही है। विशेष रूप से गेहूं की फसल के लिए यह नमी दाने भरने के समय काफी उपयोगी साबित होती है, जिससे उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। किसानों को यह भी सलाह दी गई है कि यदि कहीं अधिक पानी भरने की स्थिति बने तो खेतों से जल निकासी की उचित व्यवस्था रखें, ताकि फसल को नुकसान न हो।

वायु प्रदूषण में कमी, वातावरण हुआ साफ
बारिश के चलते जहां एक ओर मौसम सुहावना बना हुआ है, वहीं वायु प्रदूषण में भी कमी दर्ज की गई है। हवा में मौजूद धूल के कण बारिश के कारण नीचे बैठ गए हैं, जिससे वातावरण साफ और ताजा महसूस हो रहा है।
ये भी देखें...
नवरात्रि का पहला दिन: पीले वस्त्र पहनें, मिलेगा मां शैलपुत्री का आशीर्वाद, नवरात्रि का हर दिन है खास