सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Cylinder not available even after booking, people angry, officers said - will catch black marketers

Meerut: बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर, लोगों में गुस्सा, अफसर बोले- कालाबाजारी करने वालों को पकड़ेंगे

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 19 Mar 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार

गैस को लेकर मारामारी अभी कम नहीं हो रही है। ओटीपी मिलने के बाद भी डिलीवरी समय पर नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश है। वहीं डीएसओ ने एजेंसियों को कहा है कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को घर पर गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाए।

Meerut: Cylinder not available even after booking, people angry, officers said - will catch black marketers
फूलबाग कालोनी स्थित एजेंसी पर सिलिंडर के लिए खड़े उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

घरेलू गैस की ऑनलाइन बुकिंग होने के बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। ऐसी शिकायतों के बाद जिला पूर्ति विभाग ने इंडेन गैस, एचपी गैस और भारत गैस की कंपनियों को गैस एजेंसियों पर व्यवस्था सुधारने की कड़ी हिदायत दी है। लोगों का कहना है कि ओटीपी मिलने के बाद भी समय पर गैस नहीं मिल पा रही है।
Trending Videos

 

उपभोक्ताओं की शिकायत है कि एलपीजी की रिफिल बुक करने के बाद उन्हें मोबाइल पर मैसेज मिल रहा है। इसके बाद गैस कंपनियों की ओर से डिलीवरी के लिए ओटीपी भेजने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। इससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस कारण भी गैस एजेंसियों पर लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के विक्रय अधिकारियों को पत्र लिखकर गैस एजेंसियों पर लोगों की भीड़ कम करने के इंतजाम करने को कहा है।
 

उच्च अधिकारियों ने जताया असंतोष
डीएसओ ने कहा कि उच्च अधिकारियों की ओर से गैस को लेकर लगातार समीक्षा की जारी है। अधिकारियों ने इस मामले पर असंतोष प्रकट किया है और व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सरल तरीके से गैस बुक करने के बाद सिलिंडर की घर पर डिलीवरी भी होनी चाहिए।
 

सभी गैस कंपनियों को अपनी एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की सुविधा को प्राथमिकता देकर उन्हें घरेलू गैस दी जाए, जिससे वे एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं। लोगों को बताया जाए कि वे घर पर रहकर ऑनलाइन गैस बुकिंग करें और उन्हें बुकिंग के दो से चार दिन कर अंदर घर पर ही सिलिंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा। सभी गैस एजेंसी संचालक अपने मोबाइल नंबर खुले रखेंगे और लोगों को संतोषजनक उत्तर देंगे।
 

कॉमर्शियल गैस को लेकर बढ़ रही परेशानी
घरेलू गैस की कोई कमी नहीं होने की बात सभी कह रहे हैं, लेकिन कॉमर्शियल गैस सप्लाई के सुचारू होने पर कोई भी बात नहीं कर रहा। केवल अस्पताल, स्कूल-कॉलेज के लिए ही गिने-चुने कॉमर्शियल सिलिंडर मिलने के बाद उसकी सप्लाई बढ़ने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। इससे कॉमर्शियल गैस प्रयोग करने वाले संस्थानों की हालत खराब हो रही है।
 

कालाबाजारी करने वालों को ढूंढ रहा पूर्ति विभाग
घरेलू गैस की कालाबाजारी करने वालों की धरपकड़ में पूर्ति विभाग लगा हुआ है। कालाबाजारी करने वालों को पकड़ने के लिए गैस एजेंसियों से भी सहयोग मांगा जा रहा है। मेरठ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नमो जैन ने बताया कि कालाबाजारी को रोकने के लिए वे पूरा सहयोग कर रहे हैं। सभी डिलीवरी मैन को भी गैस की सप्लाई बिना डीएसी नंबर नहीं करने के कड़ी हिदायत दी गई है, ताकि गैस सही हाथों तक पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed