{"_id":"69bb98dd13dd58ad6b01051c","slug":"meerut-20-bike-riders-with-sticks-in-their-hands-vandalized-a-car-moving-on-the-highway-the-driver-said-sav-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: हाईवे पर चलती कार में 20 बाइक सवारों ने डंडों से की तोड़फोड़, चालक बोला- बचा लो; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हाईवे पर चलती कार में 20 बाइक सवारों ने डंडों से की तोड़फोड़, चालक बोला- बचा लो; वीडियो वायरल
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:05 PM IST
विज्ञापन
सार
मोदीपुरम स्थित दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक कार का बाइक सवार पीछा कर रहे हैं और कार के शीशों और बॉडी पर डंडों वार कर रहे हैं। पीड़ित ने मारपीट का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हाईवे पर चलती कार में तोड़फोड़।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बुधवार को दबंगई का मामला सामने आया। कई बाइक व बुलेट सवार लगभग 20 युवकों ने एक कार सवार युवक को घेरकर न केवल उसकी गाड़ी पर हमला किया, बल्कि डंडों से पीछा करते हुए मारपीट भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
Trending Videos
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार युवक कार को ओवरटेक कर उसे रोकने का प्रयास करते हैं। इस दौरान कार चालक किसी परिचित से फोन पर बात करते हुए कह रहा है कि यहां बुलेट और बाइकों पर सवार करीब 20 लड़के हैं, जो उसका पीछा कर रहे हैं। इसी बीच कुछ युवक हाथों में डंडे लेकर कार के पीछे दौड़ते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि उन्होंने गाड़ी के शीशे और बॉडी पर हमला कर तोड़फोड़ की और चालक के साथ मारपीट भी की। हमलावर युवक गाली-गलौज करते हुए खुलेआम हाईवे पर उत्पात मचा रहे थे। बाइक पर सवार कुछ युवकों के पास हथियार जैसे डंडे भी दिखाई दिए, जिससे राहगीरों में भय का माहौल बन गया। घटना के दौरान हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति रही।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बढ़ती गुंडागर्दी पर चिंता जताते हुए पुलिस से सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच की जाएगी और तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।