{"_id":"699f5035210edef91707d2bd","slug":"in-sankraud-brother-in-law-killed-his-sister-in-law-by-hitting-her-with-a-brick-baghpat-news-c-28-1-bag1001-147407-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सांकरौद में ईंट से कूचकर देवर ने भाभी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सांकरौद में ईंट से कूचकर देवर ने भाभी को मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा(बागपत)। सांकरौद गांव में बुधवार शाम साहिल ने अपनी भाभी चंचल (26) की घर की दूसरी मंजिल पर ईंट से कूचकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। घायल को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
सांकरौद गांव निवासी नवीन अपने भाई साहिल के साथ लोनी में दुकान करता है, जहां दोनों ऑटो रिपेयरिंग का काम करते हैं। दो साल पहले नवीन की शादी चंचल निवासी लोनी के साथ हुई थी, जिसने छह माह पहले बेटी को जन्म दिया। मंगलवार को चंचल अपने मायके से ससुराल आई और बुधवार सुबह नवीन अपने भाई साहिल के साथ लोनी दुकान पर चला गया। दोपहर में साहिल दुकान से घर वापस आ गया।
शाम को साहिल ने अपनी मां कमलेश को चाय बनाने के लिए दूध लाने के लिए कहा तो वह दुकान पर चली गई। इस दाैरान साहिल ने ईंट से सिर कूचकर अपनी भाभी चंचल की हत्या कर दी। इसके बाद मकान की दूसरी मंजिल की छत से नीचे कूद गया। सिर और पैर में चोट लगने से आरोपी घायल हो गया। मां कमलेश और अन्य लोग ऊपर कमरे में पहुंचे तो चंचल मृत पड़ी थी।
उधर, साहिल को उसका छोटा भाई शिवम जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां से हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। जांच में जुटे पुलिसकर्मियों ने मेरठ स्थित अस्पताल पहुंचकर हत्यारोपी से हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ की। इसके अलावा एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही मायके वालों को फोन कर घटना की जानकारी दी।
-हत्यारोपी बोला-बंदर से डरकर छत से नीचे गिर गया
सांकरौद गांव में ईंट से कूचकर भाभी की हत्या करने वाले साहिल को उसका छोटा भाई शिवम जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां चिकित्सकों समेत अन्य लोगों ने घायल से पूछताछ की तो उसने बंदरों के डर से नीचे गिरने की बात कही।
-हत्या का पता चलते ही पति ने फोन बंद किया
सांकरौद गांव में पत्नी चंचल की हत्या करने की जानकारी मिलते ही उसके पति नवीन ने अपना फोन भी बंद कर लिया। इसके बाद पुलिस और परिवार के अन्य सदस्योंं ने नवीन से संपर्क करने का प्रयास किया। वहीं लोनी में दुकान पर परिचित को भेजा, लेकिन वह नहीं मिला। देर रात तक नवीन घर पर भी नहीं आया। उधर, चंचल की मां संगीता और पिता प्रकाश देर रात सांकरौद गांव पहुंचे।
वर्जन-सांकरौद गांव में देवर ने अपनी भाभी की ईंट से कूचकर हत्या की है। हत्या के कारणों का पता करने के लिए सभी से बातचीत की गई। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -प्रवीण कुमार चौहान, एएसपी
Trending Videos